---Advertisement---

Siddharthnagar Anganwadi Bharti 2026: कार्यकत्री के 353 पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

सिद्धार्थनगर आंगनबाड़ी भर्तीः कार्यकत्री के 353 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. पात्र महिला अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं.

July 20, 2026 1:55 AM
---Advertisement---
सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 के तहत 353 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र महिला अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

Siddharthnagar Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बनने का सपना देख रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिद्धार्थनगर की ओर से जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 353 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं.

किन परियोजनाओं में कितने पद?

जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विकास खंडों में रिक्तियां इस प्रकार हैं – (जारी विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- लिंक)

परियोजना का नामरिक्त पद
नौगढ़27
शहर (नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर)1
बढ़नी58
उसका बाजार21
लोटन8
जोगिया25
शोहरतगढ़17
बढ़नी (दूसरी परियोजना)17
मिठवल33
बांसी15
खेसरहा25
डुमरियागंज46
भनवापुर16
इटवा22
खुनियांव22
कुल रिक्तियां353

आंगनवाड़ी कार्यकत्री के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं. अभ्यर्थी संबंधित ग्राम सभा या शहरी वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया जा रहा है.

शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदिका का इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है. चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

कितनी होनी चाहिए आयु?

इस आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- भदोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026: 108 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहती हैं तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें. आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना भी जरूरी है. (आवेदन करने के लिए क्लिक करें- लिंक)

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका/प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment