
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है।
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने 15 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 20 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 से 20 जून 2026 तक एक विंडो खुली है।
SSC GD Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (लिंक पर क्लिक करें)
- होमपेज पर उपलब्ध “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
- SSC GD Constable Exam 2026 Answer Key से संबंधित लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
रिस्पॉन्स शीट से ऐसे लगाएं संभावित अंक
आयोग ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। इसमें परीक्षा के दौरान दिए गए उत्तर दर्ज हैं। अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट की तुलना आधिकारिक उत्तर कुंजी से कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
SSC GD Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
- SSC पोर्टल पर लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका चयन करें।
- संबंधित प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड कर लें।
कर्द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके आधार पर SSC कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।