
Indian Air Force Agniveervayu 2026 : भारतीय वायु सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई से शुरू है जो 26 जुलाई (रात 11 बजे) तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अग्निवीर के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में वही युवा आवेदन कर सकता है जिसका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच हुआ हो. उम्मीदवार को 10+2 यानी बारहवीं गणित, भौतिकी और अंग्रजी में पास होना चाहिए और कम से कम 50 प्रतिशत होना चाहिए.
इसके अलावा संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं, यदि वह निर्धीरित शर्तों को पूरा करते हैं. (आधिकारिक अधिसूचना – ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें)
कब होगी परीक्षा?
भारतीय वायुसेना ने इस भर्ती के आवेदन तिथि के साथ ही परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी है. इस भर्ती की परीक्षा इसी साल 22 और 23 सितंबर को विभिन्न शहरों में आयोजित होगी.
कैसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न?
भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड आधारित होगी. विज्ञान विषय के उम्मीदरवारों को 60 मिनट और अन्य विषयों के उम्मीदरवारों को 45 मिनट और विज्ञान के साथ अन्य विषय चुनने वाले उम्मीदरवारों को 85 मिनट का समय मिलेगा. हर उम्मीदरवार को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (एक चौथाई) अंक काट लिया जाएगा. निगेटिव मार्किंग होने पर उम्मीदवारों को सोच समझकर ही प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए.
शारीरिक परीक्षा भी होगी अहम
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. इसमें सभी उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी. पुरुष उम्मीदवारों को 10 पुश-अप, 10 सिट-अप और 20 स्क्वाट करने होंगे, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 सिट-अप और 15 स्क्वाट पूरे करने होंगे.
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये + 18 प्रतिशत GST का भुगतान करना होगा. यह भुगतान केवल आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा.
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें. सभी पात्रता शर्तों की जांच करें और अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करें. साथ ही लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता की तैयारी अभी से शुरू कर दें, ताकि चयन की संभावना मजबूत हो सके.