
O Level CCC Computer Training 2026: गाजीपुर के पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत निःशुल्क O Level एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को O Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण किया हो। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदक गाजीपुर जनपद का मूल निवासी, बेरोजगार तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा होना चाहिए.
चयन कैसे होगा?
प्रशिक्षणार्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही तरीके से भरने की सलाह दी गई है.
आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर कार्यालय में 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा.
आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (बोर्ड ऑफ रेवेन्यू वेबसाइट पर उपलब्ध), हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की प्रतियां संलग्न करनी होंगी.
इन वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
अभ्यर्थी O Level एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की वेबसाइट पर जाकर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की शुद्धता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. (लिंक)