---Advertisement---

Chandauli Anganwadi Bharti 2026: 210 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

July 12, 2026 4:32 AM
---Advertisement---
चंदौली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के 210 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्र महिलाएं 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

Chandauli Anganwadi Bharti 2026: अगर आप चंदौली जिले की निवासी हैं और सरकारी व्यवस्था से जुड़कर अपने क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. चंदौली जिले की महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चंदौली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकती हैं.

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चंदौली जिले की विभिन्न ग्रामीण और शहरी बाल विकास परियोजनाओं में 84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा 126 आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी. यानी कुल 210 रिक्त पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी. (जारी आधिकारिक विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- लिंक)

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रिक्त पदों का विवरण-

परियोजनापद
सकलडीहा21
चकिया17
नौगढ़5
सदर3
बरहनी6
शहाबगंज2
चहनियां7
धानापुर10
नियामताबाद10
नगर3
कुल84

आंगनबाड़ी सहायिका के कुल रिक्त पदों का विवरण-

परियोजनापद
सकलडीहा32
चकिया20
नौगढ़6
सदर5
बरहनी25
शहाबगंज1
चहनियां5
धानापुर16
नियामताबाद12
नगर4
कुल126

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी. आवेदन करने वाली महिला उसी ग्रामसभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां रिक्त पद उपलब्ध है. यदि संबंधित श्रेणी की पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती है तो नियमानुसार अन्य पात्र अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा. (आवेदन करने के लिए क्लिक करें- लिंक)

यह भी पढ़ें- Varanasi Anganwadi Bharti 2026: वाराणसी में 187 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष निर्धारित की गई है. चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती में आयु सीमा में किसी भी वर्ग को अलग से छूट का प्रावधान नहीं किया गया है.

इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस भर्ती में सामाजिक प्राथमिकता का भी प्रावधान रखा गया है. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. यदि ऐसी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती हैं तो तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी. इसके बाद अन्य पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Chandauli Anganwadi Bharti 2026: 210 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment