---Advertisement---

भदोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026: 108 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

July 13, 2026 3:27 AM
---Advertisement---
भदोही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhadohi Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की महिलाओं के लिए सरकारी सेवा से जुड़ने का सुनहरा अवसर आया है. जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के 108 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि गांव और मोहल्लों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है. यह नौकरी स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के साथ समाज सेवा का भी बेहतरीन अवसर है.

किन विकास खंडों में कितने पद?

जारी विज्ञापन के अनुसार, भदोही जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 108 पद भरे जाएंगे. इनमें औराई, अभोली, डीघ, ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही और अन्य परियोजनाओं के पद शामिल हैं. सबसे अधिक रिक्तियां ज्ञानपुर विकास खंड में हैं, जबकि अन्य ब्लॉकों में भी आवश्यकता के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं. (जारी विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- लिंक)

आगनवाड़ी कार्यकर्ती के खाली पदों का परियोजनावार विवरण-

परियोजनाSCSTOBCURकुल पद
अभोली306514
औराई3041219
ज्ञानपुर8071126
भदोही606820
सुरियावां3031016
शहर00011
डीघ303612
कुल2602953108

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं. अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम सभा, वार्ड या नगरीय क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है.

ये भी पढ़ें- Varanasi Anganwadi Bharti 2026: वाराणसी में 187 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा. आवेदन पत्र भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी है. (आवेदन करने के लिए क्लिक करें- लिंक)

कैसे किया जाएगा चयन?

जारी सूचना के अनुसार, चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट में अभ्यर्थी का नाम आने के बाद उसे अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन में किसी प्रकार की गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है. आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन में सर्वप्रथम गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा तलाकशुदा और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली अन्य महिला को वरीयता दी जाएगी.

आवेदन से जुड़ी जरूरी तिथि

अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है. यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण अवसर हाथ से न निकल जाए.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “भदोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026: 108 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई”

Leave a Comment