---Advertisement---

PM Kisan 23rd Installment 2026: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन आएंगे बैंक खाते में सम्मान निधि की 23वीं किस्त के 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि की इंतजार कर रहे किसानों की बड़ी खुशखबरी है. सम्मान निधि जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 2000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी.

June 18, 2026 2:37 AM
---Advertisement---
प्रतीकात्मक फोटो

PM Kisan 23rd Installment: भूमिधारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करने के लिए 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को कृषि सामग्री खरीदने में मदद करने और अनौपचारिक ऋणों और साख स्रोतों पर उनकी निर्भरता को कम करने के लिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान करती है. किसानों को अबतक 22 किस्त मिल चुकी है. अब 23वीं किस्त (23rd Installment) 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 2000 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी. यदि आप एक लाभार्थी हैं तो पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं को अपनी स्थिति की जांच कर लें.

पीएम किसान सम्मान निधि के सोशल मीडिया हैंडल X से योजना के 23वीं किस्त जारी करने की तिथि घोषित की गई है.

कैसे जांचेंगे किसान लाभार्थी की स्थिति

पीएम किसान सम्मान निधि की स्थिति जांचने के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर या पंजीकरण का उपयोग करके जांच सकते हैं.

पंजीकरण संख्या द्वारा जांचे स्थिति

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. (लिंक)
  • कार्नर (कोने) में ‘Know Your Status’ (अपनी स्थिति जानें) पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • आपकी नवीनतम किस्त की स्थिति दिखाई देगी.

आधार नंबर से जांचे स्थिति

आधार नंबर से भी स्थिति जांचने के लिए आपको उसी ‘Know Your Status’ (अपनी स्थिति जानें) पर क्लिक करना होगा. फिर ‘Know your registration no.’ (अपना पंजीकरण नंबर जानें)पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर प्राप्त ओटीपी डालकर पंजीकरण संख्या प्राप्त कर लें. फिर उसी पंजीकरण संख्या से पूरी स्थिति की जांच कर लें.

मोबाइल नंबर से जांचें स्थिति

एक बार फिर से आपको उसी ‘Know Your Status’ (अपनी स्थिति जानें) पर क्लिक करना होगा और मोबाइल नंबर का विकल्प चुनकर पीएम सम्मान निधि से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करें. इसके बाद मोबाइल नंबर प्राप्त ओटीपी से सत्यापित करके पंजीकरण संख्या प्राप्त कर लें.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए जरूरी है कि आपने ई-केवाईसी और बैंक खाते से आधार लिंक (एनपीसीआई द्वारा) करा लिया होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा केवल एनपीसीआई मैपर में दर्ज खाते में ही भेजा जाता है. यदि आपका कोई भी बैंक खाता एनपीसीआई मैपर में दर्ज नहीं है तो आप बैंक शाखा में जाकर डीबीटी/एनपीसीआई आधार सीड़िंग फार्म भर दें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment