अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी, पायनियर, ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में कुल 9175 पद हैं . इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस भर्ती से जुड़ी और जरूरी बातें….

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी, पायनियर, ट्रेड्समैन) के कुल 9175 पदों पर आवेदन मांगें हैं. इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह भर्ती खास है क्योंकि यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि आपके करियर के लिए एक सकारात्मक पॉइंट साबित हो सकती है.
CRPF भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कांस्टेबल (तकनीकी, पायनियर, ट्रेड्समैन) के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होगा. और 19 मई 2026 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सबसे जरूरी बता कि आवेदन के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को यह सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें जल्द ही आवेदन कर दें नहीं तो सिर्फ देरी की वजह से वह एक शानदार मौका खो सकते हैं.
किसके लिए कितना आवेदन शुल्क है
इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और ईडब्लूएस के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है. एसी/एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क शून्य है यानी इन्हें शुल्क नहीं देना है.
क्या योग्यता चाहिए
इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग योग्यता है. ड्राइवर के लिए आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है. ट्रेड के हिसाब से आइटीआइ और अनुभव की जरूरत है.
चयन प्रक्रिया क्या है
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया आसान नहीं है. लेकिन आप अपनी मेहनत की बदौलत इसे आसान बना सकते है. इसमें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट यानी दौड़ होगा. फिजिकल टेस्ट में पुरुष को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ और महिला अभ्यर्थी को 8 मिनट 30 सेकंड (तकनीकी और ट्रेड्समैन) और 12 मिनट ( अन्य पदों के लिए) में 1.6 किमी दौड़ना होगा. उसके बाद शारीरिक माप-दंड होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे कंप्यूटर आधारित टेस्ट देना होगा. इसके बाद आप जिस ट्रेड के लिए आवेदन किए रहेंगे उसका टेस्ट होगा. फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जैसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. उम्मीदवारों को सभी चरणों को पास करना अनिवार्य है. सबसे जरूरी बात यह है उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर होगा.
अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (Click here)