---Advertisement---

गाजीपुर में आशा कार्यकर्ताओं के 57 पदों पर भर्ती शुरू, 3 जुलाई से पहले भर दें फॉर्म

Ghazipur Urban ASHA Worker Recruitment 2026: गाजीपुर जिले के महिलाओं के लिए नौकरी का एक शानदार मौका है.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आशा कार्यकर्ताओं के 57 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर दें.

July 7, 2026 1:45 AM
---Advertisement---
आशा कार्यकर्ताओं के 57 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू है. प्रतीतात्मक फोटो

Ghazipur Urban ASHA Worker Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत गाजीपुर जिले के शहरी क्षेत्र में एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) कार्यकर्ताओं के 57 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, गाजीपुर की ओर से भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी किया गया है.

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नगर पालिका गाजीपुर के राजदेपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में कुल 37 पद तथा हथीखाना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में 20 पद रिक्त हैं। राजदेपुर क्षेत्र के रईसगंज, नियाजी/महाजन टोली, काजीमंडी, सुभाष नगर, उर्दू बाजार, सट्टी मस्जिद, चंपिया बाग, नबाबगंज समेत कई वार्डों में भर्ती की जाएगी। वहीं, हथीखाना क्षेत्र के तुलसी सागर, सकलेनाबाद, नवापुरा, नौकापुरा, मोहनपुरवा, फखरगंज और गोराबाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में पद हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित वार्ड अथवा मोहल्ले की स्थायी निवासी होना आवश्यक है. विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या पति से अलग रह रही महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास रखी गई है, हालांकि इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता मिल सकती है.

आवेदन से जुड़ी महत्पूर्ण बातें

आवेदन पत्र 3 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय गाजीपुर में पंजीकृत डाक अथवा कार्यालय के कक्ष संख्या-06 में जमा किए जा सकेंगे. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. आवेदन का प्रारुप एनआईसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. 3 जुलाई शाम 5 बजे के बाद आवेदन मान्य नहीं होगा. (लिंक- आवेदन प्रारूप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें)

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

सीएमओ कार्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा. साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल, व्हाट्सएप अथवा एनआईसी गाजीपुर की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. चयन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा.

इस जुड़ी अधिक जानकारी के लिए गाजीपुर की आधिकारिक वेबसाइट एनआईसी पर जाएं. (लिंक)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment