
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10 वीं और 12वीं का परिणाम आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित करेगा. इसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से जारी की गई है. ये परिणाम बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल और डिजीलाकर पर एक साथ जारी किए जाएंगे. सभी छात्र-छात्र पोर्टल पर जाकर अपने-अपने परिणाम देख सकते हैं. इस साल परीक्षा में 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया था.
इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने तत्परता दिखाते हुए 18 मार्च से 4 अप्रैल तक कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया चलाई. कापियों को जांचने के लिए कुल 83,800 परीक्षक शामिल हुए. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रियाबिना किसी बाधा के निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली गई. यह प्रशासनिक कदम बिना किसी समझौते के परिणाण के समय को कम करने लिए उठाया गया.
कैसे देखें रिजल्ट
विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट पर जाकर “High School Results 2026” या “Intermediate Results 2026 ” पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने एक नया टैब खुलकर सामने आएगा. जिसमें आपको सबसे पहले अपना जिला ( जिस जिले में आपका स्कूल है) चुनना होगा. इसके बाद वर्ष फिर आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरना होगा. फिर रिजल्ट देखें पर क्लिक करेंगे तो आपका रिज्लट स्क्रीन पर सामने होगा. जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें. (लिंक)
यह रिजल्ट डिजीलाकर पर भी उपलब्ध होगा. विद्यार्थी डिजीलाकर पर भी जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
डिजीलाकर पर रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें. (लिंक)
इस पहले जारी हो रहा परिणाम
इस साल 2026 का परिणाम पिछले साल की तुलना में थोड़ा पहले घोषित किया जा रहा है. पिछले साल बोर्ड ने 25 अप्रैल को 10 वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए थे.