Ghazipur : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 14 बालकों का अंतर मंडलीय ट्रायल आज 21 और 22 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसके लिए जिला गाजीपुर के साथ ही आसपास के खिलाड़ियों को भी चुना गया है। यह जानकारी गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह ने दी है। यह ट्रायल में खिलाड़ियों के अगले सफर के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
गाजीपुर से 30 खिलाड़ियों का किया गया चयन
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह ने बताया कि जिले की टीम में रुद्र प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप चौहान, रियांश यादव, स्वर्णिम राज सक्षम, आयुष कुमार प्रजापति, कौटिल्य कुमार सौरभ, आदर्श सिंह, दिव्यांश तिवारी, आदेश यादव, रितेश वर्मा, अमूल्य पाल, अंश चंद्रा, आकाश गुप्ता, अरसलान, अमन कुमार, आयुष कुमार यादव, कार्तिकेय सिंह, सेराज अली, अंशुमान यादव, अंश यादव, रोहन यादव, निखिल कुमार, सैयद अब्दुल्लाह हसन, सत्यम यादव, अर्णव सिंह, आयुष यादव, हिमांशु पासवान, आयुष मौर्या, आदित्य गोंड और आकर्ष यादव का चयन किया गया है।
बलिया की टीम में 16 खिलोड़ियों को मौका
जिला बलिया की टीम में सचिन यादव, अंश कुमार, शिवम यादव, आयुष मणि तिवारी, अंश तिवारी, शुभांशु सिंह, रौनक राय, आशीष कुमार यादव, अचिंत्य प्रकाश राय, पुनीत कुमार यादव, ऋषभ सिंह, प्रतीक ठाकुर, अंशुमान सिंह, करन कुमार, इरफान शाह और आदर्श बाबू को शामिल किया गया है।
मऊ की टीम में 21 खिलाड़ियों का चयन
जनपद मऊ टीम में प्रियांशु चौहान, उज्ज्वल सरोज मो. अनस इकबाल, अमन चौहान, आर्यन कुमार भार्गव, यथार्थ यादव, निखिल चौहान, प्रांजल यादव, आकाशदीप, शेख अबू ज़ुहैर, सौरभ कुमार गोंड, ताबिश रेहान, अश्विन कुमार, ओंकार यादव, उत्सव सिंह, समर सिंह चौहान, शिवम वर्मा, अंकुश, हर्षित दुबे, सुधांशु सिंह और एकांश साहू का चयन किया गया है।
जानकारी के लिए या परेशानी होने पर इनसे करें संपर्क
ट्रायल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा अधिकृत अधिकारी सोमेश्वर पाण्डेय से मोबाइल नंबर 8948090170 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं, स्थानीय सहायता के लिए रंजन सिंह से मोबाइल नंबर 7007684929 पर सम्पर्क कर सकते हैं। क्रिकेट एसोसिएसन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड पर आवश्यक तैयारी के साथ पहुंचने की अपील की है।
