Ghazipur : समाजवादी पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना सामने आई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात कही जा रही है। यह जानकारी उनके भतीजे और मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताई है। हालांकि, फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्वस्थ होने के लिए दुआ और प्रार्थना करने की अपील

मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने शुक्रवार रात में अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके बड़े अब्बा जनाब अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इस दौरान लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ और प्रार्थना करने की अपील की है।

फेसबुक पर साझी की गई पोस्ट

सेहत को लेकर प्रशंसकों चिंता

फेसबुक पर पोस्ट सामने आने के बाद अफजाल अंसारी के समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता है। विधायक अब्बास अंसारी के द्वारा साझा की गई पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, उनकी तबीयत किस कारण खराब हुई और फिलहाल उनकी स्थिति कैसी है, इस संबंध में अभी कोई पुष्ट जानकारी परिवार या अस्पताल उपलब्ध नहीं कराई गई है।

अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी खबर जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है। उनके समर्थक और परिचित उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।