Ghazipur: जिले में धान और बाजरा की खरीदारी के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए जिला प्रशासन और सरकार पूरी कोशिश कर रही है। किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर बिचौलियों को न बेच दें, इसलिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपील की है कि किसान भाई सरकारी क्रय केंद्र पर ही अपनी उपज बेचें। और उपज बेचने से पहले पंजीकरण और फार्मर आइडी की प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें। जिससे उपज बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

धान खरीद के लिए जिले में बने हैं 174 केंद्र

जिले में धान खरीदने के लिए कुल 174 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें क्रय केंद्रों में विपणन शाखा के 41, पीसीएफ के 30, पीसीयू के 75, यूपीएसएस के 19, मंडी समिति के आठ और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है।

बाजरा खरीद के लिए बने हैं चार केंद्र

बाजरा खरीदने के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। ये सभी केंद्र विपणन शाखा के हैं।

क्या है धान और बाजरा का समर्थन मूल्य

सरकार ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान और बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। किसानों से उतराई और छनाई के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल लिया जाएगा।

फसलन्यूनतम समर्थन मूल्य
धान (कामन)2,441 रुपये प्रति कुंतल
धान (ग्रेड-A)2,461 रुपये प्रति कुंतल
बाजरा2,900 रुपये प्रति कुंतल

उपजे बेचने के बाद किसानों को कब मिलेगा पैसा

किसानों को अपनी उपज बेचने के बाद पैसे के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपज की खरीद के बाद 48 घंटों के भीतर किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।

कैसे बनवाएं फार्मर आइडी कार्ड

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि खाद्य एवं विभाग और कृषि विभाग की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद के लिए फार्मर आइडी जरूरी है। ऐसे में किसान अपनी उपज बेचने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचें इससे पहले फार्मर आइडी कार्ड बनवा लें।

फार्मर आइडी बनवाने के लिए किसान अपने मोबाइल से या साइबर कैफे से किसान पंजीकरण पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकता है।

पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें। (Link)

कब से खरीद होगी शुरू

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 1 नवंबर 2026 से धान खरीद शुरू होगी। वहीं बाजरा खरीदने के लिए 1 अक्टूबर से ही केंद्र संचालित हैं। बाजरा बेचने के लिए खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान अपने मोबाइल से या साइबर कैफे से किसान पंजीकरण पोर्टल पर लागिन करके पंजीकरण करा सकते हैं। जिससे समय पर सत्यापन हो सके, ताकि उपज बेचने के समय कोई समस्या न हो।

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें। (Link)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *