---Advertisement---

गाजीपुर की आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के परियोजनाओं की परिणाम जारी, सूची में ए

June 1, 2026 8:14 PM
---Advertisement---

Anganwadi Bharti 2026: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने गाजीपुर में 1352 पदों पर आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभी केवल 6 परियोजनाओं की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी फाइनल सूची को जारी किया गया है. इनमें मुहमदाबाद, भावरकोल, देवकली, मरदह, जमानिया और बाराचवर है। उम्मीदवार गाजीपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. वेबसाइट पर चयन सूची PDF फार्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, संबंधित केंद्र और पंजीकरण संख्या के साथ अन्य जानकारी दी गई है. उम्मीदवार सूची से अपनी जानकारी का मिलान कर सकते हैं.

कैसे देखें परिणाम

उम्मीदवार गाजीपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी की गई सूची देख सकते हैं. वेबसाइट पर 6 परियोजनाओं के चयनित उम्मीदवारों के परिणाम की अलग अलग सूची जारी की गई है. उम्मीदवार संबंधित परियोजना की सूची को डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं.
सूची डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. (लिंक)

आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज का सत्यापन 3 मई से 10 मई तक विकास भवन गाजीपुर में किया गया.

अन्य का परिणाम…..


बताया जा रहा है कि अन्य परियोजनाओं की मेरिट तैयार की जा रही है. मेरिट तैयार होने के बाद उनका भी अंतिम परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. इस भर्ती के परिणाम का उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे. अब सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क करना होगा।
इस सहायिका भर्ती के लिए दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों से आवेदन मांगें गए थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment