---Advertisement---

Varanasi Anganwadi Bharti 2026: वाराणसी में 187 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Varanasi Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ती भर्ती 2026 के तहत 187 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया जानें.

July 12, 2026 4:37 AM
---Advertisement---
वाराणसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती भर्ती 2026 के तहत 187 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. प्रतीकात्मक तस्वीर

Varanasi Anganwadi Bharti 2026: वाराणसी जिले की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री बनने का सुनहरा अवसर आया है. जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), वाराणसी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के 187 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं.

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री बनने के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं. अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष निर्धारित की गई है. आवेदन करने वाली महिला की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (आवेदन करने के लिए क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- Chandauli Anganwadi Bharti 2026: 210 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री का चयन हाईस्कूल से लेकर उच्च शैक्षणिक योग्यता तक प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा.

किन परियोजनाओं में कितने पद?

परियोजनापद
अराजीलाइन26
सेवापुरी9
काशी विद्यापीठ27
हरहुआ7
पिंडरा11
बड़ागांव14
चोलापुर13
चिरईगांव8
नगर क्षेत्र72
कुल187

आवेदन में देरी पड़ सकती है भारी

हर भर्ती की तरह अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक रहने की संभावना रहती है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है.

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले जिले की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए. (आधिकारिक अधिसूचना के लिए क्लिक करें- लिंक)


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Varanasi Anganwadi Bharti 2026: वाराणसी में 187 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन”

Leave a Comment